जब आप PM kisan samman nidhi yojna की       official website (https://pmkisan.gov.in) पर जाकर अपना पेमेंट स्टेटस चेक ( installment payment status) करते है, तब आप पायेंगे कि आपका जो installment आने वाला है। उसमे Rft sign by state लिख रहा है, इसका मतलब यह है कि Request for fund transfer हैं । इसका मतलब है कि राज्य सरकार द्वारा लाभार्थियो का सभी डेटा सही रुप से जाचँ कर ली गई है। जो की राज्य सरकार द्वारा सही पाया गया है । इसके बाद राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से Request करती है, कि लाभार्थियो के बैंक खाते मे जल्द से जल्द राशि भेजी जाए।         

             

अगर आपके PM kisan samman nidhi yojna के स्टेटस मे लिख रहा है, Fto is generated and confirmation is pending दिखाई दे रही है। तो परेशान होने की जरुरत नहीं है, आपकी installment जल्द से जल्द ही आपके बैंक खाते मे ट्रांसफर कर दी जायेगी। Fto का मतलब यह है कि Fund transfer order हैं । इसका मतलब यह है कि राज्य सरकार द्वारा सभी डेटा जैसे कि अधार नम्बर, बैंक खाता नम्बर और Ifsc code सहित अन्य विवरणों कि पुर्ण रुप से चेक कर ली गई है। ये सभी प्रकार से सही पाया गया । और आपकी किस्त राशि तैयार हैं, और केंद्र सरकार सरकार द्वारा आपके खाते में पैसा भेजने के आदेश दे दी गई हैं